आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। नगर के दो स्थानों से निकली बारात ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सबसे पहले किला का पोखरा से मनोज कुमार मोदनवाल की अध्यक्षता में शिव बारात निकली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण पर निकली। इसके लगभग दो घंटे बाद चतुर्भुज नाथ मंदिर से दूसरी शिव बारात का शुभारंभ हुआ। दोनों बारातों में आकर्षक झांकियों की विशेष सजावट की गई थी। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय तथा विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। डीजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।नगर पंचायत के लोग बड़ी संख्या में बारात में शामिल होकर आनंद उठाते रहे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकली शिव बारात ने नगरवासियों को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।
सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
RELATED ARTICLES
