Wednesday, March 18, 2026
HomeNewsbeatपेंशनर्स भवन देवरिया में दिवंगत पेंशनर्स को दी गई श्रद्धांजलि

पेंशनर्स भवन देवरिया में दिवंगत पेंशनर्स को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को अपराह्न समय उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद देवरिया एवं कोषागार अधिकारी-कार्मिक की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना एवं समन्वय को और सुदृढ़ बनाना रहा।
बैठक के प्रारम्भ में आज से पूर्व दिवंगत पेंशनर्स बन्धुओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वातावरण भावुक एवं श्रद्धापूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें – देवरिया में फरवरी 2026 में 4 स्थानों पर होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

संयुक्त बैठक में कोषागार विभाग की ओर से नन्द लाल चौरसिया (कोषाधिकारी), विजेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे। वहीं उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद देवरिया की ओर से अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव, कोषाध्यक्ष शिवदत्त पाठक, संयुक्त मंत्री दिग्विजय नाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पेंशनर्स बन्धु बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं, लंबित प्रकरणों, कोषागार से संबंधित प्रक्रियाओं एवं भविष्य में बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कोषागार अधिकारियों ने पेंशनर्स को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सकारात्मक सुझाव रखे।

ये भी पढ़ें – ज्ञान कुंज एकेडमी, बंशीबाजार में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

उपस्थित प्रमुख पेंशनर्स में हरि प्रकाश मुन्ना सिंह, हरिकेश गुप्ता, अशोक कुमार कुशवाहा (प्रचार मंत्री), विजय बहादुर, श्रीपति तिवारी, जगदीश सिंह (एसपीओ), राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जीउत प्रसाद, चौधरी प्रसाद यादव, राम रक्षा यादव, राममोहन सिंह, नारायण सिंह सहित अनेक सम्माननीय पेंशनर बन्धु मौजूद रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और इसे पेंशनर्स तथा प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अंत में सभी ने भविष्य में भी इस प्रकार की समन्वय बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments