Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की कार्रवाई: 4 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

पुलिस की कार्रवाई: 4 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर गुरुवार को बरहज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दिनेश मौर्या के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत इन आरोपियों को पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें – उत्तर भारत में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

गिरफ्तार किए गए वारंटी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान इस प्रकार है—

खोआ उर्फ राजेंद्र, पुत्र रामनारायण, निवासी ग्राम लवरछी

गुल्लू प्रसाद, पुत्र रोहित प्रसाद, निवासी ग्राम धौला पंडित

सुखारी प्रसाद, पुत्र सदाशिव प्रसाद, निवासी ग्राम धौला पंडित

सुरेंद्र यादव, पुत्र राजवंशी, निवासी ग्राम घोघा गड़ोना

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – बिना आवेदन शुल्क 5500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments