Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती...

चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की मौत

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर बेटी से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। दवा सेवन के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है और पिछले तीन वर्षों से नोएडा में रह रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके छोटे भाई का परिवार भी उसी मकान में रहता था। आरोप है कि भाई के छोटे बेटे ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

गर्भ की जानकारी होने पर आरोपी युवक ने युवती को गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। 18 दिसंबर को युवती को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 23 दिसंबर को युवती की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – पूर्व एयरफोर्सकर्मी की गोली मारकर हत्या, एंबुलेंस नहीं मिली तो छोटे हाथी में ले जाया गया शव

पुलिस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने

एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण खून की कमी (एनीमिया) बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवती कुछ समय से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। इसके अलावा शिकायतकर्ता और उसके भाई के बीच रकम के लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है, जिसे जांच में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – केवल एक प्रदेश नहीं, भारतीय राजनीति का विश्वविद्यालय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments