रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन में सभापति पैनल (Panel of Chairpersons) की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही सत्र के दौरान विधायी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य मंत्रणा समिति (Business Advisory Committee) का गठन भी कर दिया गया है।
सभापति पैनल में शामिल सदस्य
स्टीफन मरांडी, सी.पी. सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह, डॉ. नीरा यादवये सदस्य शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्य मंत्रणा समिति का गठन
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
सदस्य के रूप में शामिल हैं —
हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति, अरूप चटर्जी,
आमंत्रित सदस्य
समिति में आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किए गए हैं —
दीपक बिरूआ, मथुरा महतो, सी.पी. सिंह, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, नवीन जायसवाल, जर्नादन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, इसलिए इन समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
