Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से रचाई शादी, 124...

ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से रचाई शादी, 124 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार (29 नवंबर 2025) को अपनी लंबे समय की साथी जोडी हेडन से शादी कर इतिहास रच दिया। इस खास अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने एक्स (Twitter/X) पर अल्बनीज के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा—
“मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बहुत-बहुत बधाई। मैं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।”

पद पर रहते हुए शादी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री

62 वर्षीय अल्बनीज ने 46 वर्षीय जोडी हेडन के साथ राजधानी कैनबरा स्थित आधिकारिक आवास द लॉज के बगीचे में एक निजी समारोह में विवाह किया।
ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में कोई प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए शादी कर रहा हो।

अल्बनीज ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज

शादी के बाद जारी बयान में अल्बनीज ने कहा—
“हम बेहद खुश हैं कि हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने अपने प्यार और भविष्य की प्रतिबद्धता साझा कर पा रहे हैं।”

उन्होंने एक्स पर “Married” लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बो-टाई पहने अपनी दुल्हन का हाथ थामे नजर आए।
जोडी हेडन सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और चारों तरफ उड़ती कंफेटी ने इस लम्हे को और खास बना दिया।

दो साल पहले किया था प्रपोज—अब रचाई शादी

एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन ने 2024 के वैलेंटाइन डे पर सगाई की थी।
करीब दो साल बाद दोनों ने अपनी खुद की लिखी प्रतिज्ञाओं के साथ इस निजी समारोह में शादी पूरी की।
एएफपी के मुताबिक, दोनों ने एक सेलेब्रेंट की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments