Tuesday, October 14, 2025
HomeHealthसंघ शताब्दी वर्ष: स्वयंसेवकों ने निकला विशाल पथ संचलन

संघ शताब्दी वर्ष: स्वयंसेवकों ने निकला विशाल पथ संचलन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के समय माता नगर के अंबेडकर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम भद्र शाखा द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन कूड़ी लाल रूंगटा इंटर कॉलेज से दोपहर बाद तीन बजे शुरू होकर बिधियानी और मटीहना प्राथमिक विद्यालय होते हुए सुर्या गली से एग्रो कॉलोनी स्थित केशव बस्ती में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के मुख्य शिक्षक नितिन ने सम्पत लेकर किया। नगर प्रचार प्रमुख शिवेंद्र और केशव शाखा कार्यवाह हेमंत शुक्ल ने आयोजन में सहयोग किया।
मुख्य वक्ता के रूप में बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक ऋषि दीप उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में जिला संघचालक राम गोपाल जी, बस्ती प्रमुख शुभम राय जी और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. चित्रसेन शामिल रहे।
विभाग प्रचारक ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ ने 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। सभी आयोजनों में संघ का पंच प्रण आधार होगा, जिसमें स्व का जागरण, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजयनाथ और विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सत्येंद्र राय, अश्वनी पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, भास्कर मणि त्रिपाठी, चंचल सिंह, प्रदीप सिंह, अजय गौड़, राजेश राय, मानस त्रिपाठी, रणधीर, दिनेश मिश्रा, अशोक पांडे, अरुणेंद्र त्रिपाठी और यश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments