सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर के वार्ड नंबर छह में स्थापित दुर्गा प्रतिमा इस बार श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्ति नंबर 12 में लगाए गए आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वजह से यह प्रतिमा अलग ही छटा बिखेर रही है।

प्रतिमा को देखने के लिए आस-पास के गांवों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और घंटों तक लोग प्रतिमा के दर्शन करते रहे।

वहीं, एसडीएम आवास के बाहर स्थापित मूर्ति नंबर 1 भी चर्चा का विषय बनी रही, जहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

मूर्ति नंबर 12 पर दर्शन के दौरान विजय गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, अजेश त्रिपाठी, चंदन मद्धेशिया, मुन्ना गुप्ता, सत्यदीप त्रिवेदी और नफीस अहमद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें –बढ़ते स्क्रीन टाइम से किशोरों के स्वास्थ्य पर संकट, एम्स अध्ययन में बड़ा खुलासा; स्कूली पाठ्यक्रम में फिजियोथेरेपी जोड़ने की सिफारिश

You missed