Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedरांची से ISIS संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रांची से ISIS संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी रांची से बुधवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, पथल कुदवा स्थित जीके मैन्सन नामक लॉज से यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान अशहर दानिश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल सेल की टीम लंबे समय से इस पर नजर बनाए हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर रांची में दबिश दी गई।

संदिग्ध आतंकी को फिलहाल पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दानिश की गतिविधियाँ संदिग्ध थीं और वह ISIS से जुड़े नेटवर्क के सम्पर्क में था।

स्थानीय पुलिस भी अब दिल्ली पुलिस से संपर्क में है और उसके स्थानीय नेटवर्क तथा ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद से रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

👉 यह गिरफ्तारी राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और आतंकी गतिविधियों के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments