
मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिर्जापुर मंडल में प्रधान डाकघर मिर्जापुर व मंडलीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्रधान डाकघर राबर्ट्सगंज के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में डाकघर की विभिन्न योजनाओं — सुकन्या समृद्धि योजना, अन्य बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा — का प्रचार-प्रसार बैनर व प्रचार सामग्री के माध्यम से किया गया। रैली के दौरान “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाओ” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे स्लोगनों के साथ जनजागरूकता संदेश भी दिए गए।
