Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedकरंट से युवक की मौत के बाद बवाल, चक्का जाम और पथराव...

करंट से युवक की मौत के बाद बवाल, चक्का जाम और पथराव से क्षेत्र में तनाव

बांसडीह /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद बुधवार को मामला उग्र हो गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव बांसडीह चौराहे पर पहुंचा, आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदर्शन कर रही भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस के बीच कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटा है और क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments