Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसावन के तृतीय सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर परिसर गूंजा...

सावन के तृतीय सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर परिसर गूंजा हर-हर महादेव के जयकारों से

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सावन मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज़ से आए कांवड़ियों और स्थानीय भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि रुद्राभिषेक का शुभारंभ भोर चार बजे से किया गया था, जो अब भी अनवरत जारी है। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। समिति द्वारा सुरक्षा, जल व्यवस्था, लाइन प्रबंधन और साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।
मंदिर के पुजारी बड़े महाराज ने जानकारी दी कि इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन हुई थी और तृतीय सोमवार 28 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत, पूजन एवं जलाभिषेक करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रुद्राभिषेक, बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर बाबा भोलेनाथ से सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन भी चलता रहा।जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments