Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedडीएम-एसपी ने बखिरा थाने में समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

डीएम-एसपी ने बखिरा थाने में समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से थाना बखिरा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments