Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारिश के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित

बारिश के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अचानक आयी तेज बारिश के चलते बागापार चिउरहां मुख्य मार्ग पर लगा विद्युत पोल अचानक खेत मे गिर गया।जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यह लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह अचानक आयी तेज बारिश के चलते बागापार चिउरहां मुख्य मार्ग पर जनकपुर गांव के निकट कई विद्युत पोल टूट कर जमीन पर गिर गया।जिससे कई टोलो की विद्युत सप्लाई बाधित है। संयोग ही कहा जाय कि उस समय कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई। दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा उधर के सप्लाई को काट दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस उपाय नही किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments