Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedग्राम समाज की गड़ही पर दबंग का कब्जा, जेसीबी से हो रही...

ग्राम समाज की गड़ही पर दबंग का कब्जा, जेसीबी से हो रही मिट्टी भराई

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चकखान गांव में ग्राम समाज की सार्वजनिक गड़ही, सरकारी नाला पर दबंगई के बल पर कब्जा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने इस बाबत उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को शुक्रवार को एक प्रार्थना पत्र सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वीरबहादुर शर्मा पुत्र स्व.छकौड़ी शर्मा निवासी चकखान, जेसीबी मशीन लगाकर उक्त सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी भराई का कार्य करवा रहे हैं। इससे गांव की पारंपरिक जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही है और बरसात के समय में जलभराव की आशंका बढ़ गई है।
प्रार्थियों में शामिल विरेन्द्र कुमार, रामू कुमार और जीतन ने बताया कि जब ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया गया तो वीरबहादुर शर्मा द्वारा गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बावजूद इसके निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। साथ ही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को निर्देशित किया जाए कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments