Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमर कैंप का मुख्य उद्देश्य

समर कैंप का मुख्य उद्देश्य

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। समर कैंप गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए आयोजित किया जाने वाला खास प्रोग्राम है। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करना है। अर्थात बच्चों में ऐसे कौशल विकसित करना जिससे उनके आत्मविश्वास और ज्ञान में वृद्धि हो। समर कैंप सिर्फ एक खेल का मैदान नहीं है यह रचनात्मक कलात्मक और व्यक्तिगत विकास का मिश्रण है। समर कैंप का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बच्चा समूह में कार्य करता है जिससे उसके भीतर सामाजिक तथा सामुदायिक सौहार्द की भावना विकसित होती है।समर कैंप मौज मस्ती और सीखने का मिश्रण है। रुचि पूर्ण कार्य करके बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। यह एक ऐसी जगह होती है। जहां बच्चे स्वयं करके सीखते हैं। जिससे उनके भीतर स्वतंत्रता की भावना पैदा होती है। समर कैंप में बच्चों को नए विषयों और कौशल पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलता है। जिससे उनकी शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होती है। शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। बच्चों को ऐसा माहौल प्रदान किया जाता है जहां बच्चे नित नई गतिविधियों को सीखते हैं। और स्वस्थ वातावरण में नए कौशल को विकसित करते हैं इससे बच्चों के भीतर आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न होती है। समर कैंप बच्चों और किशोर के लिए गर्मी की छुट्टी में तैयार किया गया विशेष कार्यक्रम है जहां बच्चे एक साथ आते हैं और बहुत कुछ सीखते हैं। यह कैंप अधिकतर गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक क्षमता को विकसित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

(सीमा त्रिपाठी)
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments