Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी सुविधाओं का लाभ उठाए जनता - डॉ. अदिति सिंह

सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाए जनता – डॉ. अदिति सिंह

दरियापुर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद है सभी मेडिकल सुविधाएं

चहनियां/चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)l नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर रामगढ़ में स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। ये बातें नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी ख्यातिलब्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अदिति सिंह (एमबीबीएस) ने बुधवार को कही।
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के गर्भ धारण से लेकर डिलीवरी तक सभी जरूरी दवाएं और जांच बिल्कुल मुफ़्त प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर, अल्ट्रासाउंड की जांच का रजिस्ट्रेशन, टीबी, ऑक्सीजन आदि की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये सभी जांच और दवाएं आम आदमी के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं, जिनके इलाज में गरीब मरीजों का लाखों रुपया लग जाता है। यहां सरकार द्वारा ऐसे ही लोगों के लिए यह सब सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments