Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कोतवाली पुलिस व अपराधियों के बीच मंगलवार की देर रात हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये । घायल बदमाश के पास से एक कट्टा 315 बोर व खोखा कारतूस तथा अपाची बाइक बरामद हुई है। पुलिसमामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि कदम चौराहा से सटे जगन्नाथ तिराहा पर देर रात एक बजे चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्तियों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। परन्तु बाइक सवार बिना रुके तेजी से ददरी मेला क्षेत्र की तरफ भागा, जिसका कोतवाली पुलिस ने पीछा किया ।

बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में रवि प्रकाश पांडे उर्फ रोहित पांडे पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय (निवासी ग्राम परसिया थाना हल्दी जनपद बलिया हाल निवासी सतनी सराय भृगु आश्रम थाना कोतवाली जनपद बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दो बदमाश मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ मे पता चला कि घायल बदमाश 19 मई 2025 को शिवजी गुप्ता पुत्र मिथिलेश गुप्ता (निवासी बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया) को जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया था। इसके खिलाफ कोतवाली बलिया पर धारा 191 (1), 352, 351 (3) बीएनएस में रवि प्रकाश पांडे उर्फ रोहित पांडे पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय है।

पुलिस मुठभेड में दाहिने पैर में लगी गोली से घायल प्रकाश पांडे उर्फ रोहित पांडे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके दो साथी आशुतोष यादव पुत्र श्रीराम यादव (निवासी राजपूत नेवरी भृगु आश्रम थाना कोतवाली जनपद बलिया) तथा आशु यादव पुत्र अज्ञात (निवासी जमुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया) मौके से भाग निकले हैं। अभियुक्त रोहित चन्द्र पाण्डेय के कब्जे से मुकदमा वादी शिवजी गुप्ता के ऊपर किये गये फायर में प्रयुक्त एक कट्टा 315 बोर व दो कारतूस तथा अपाचे बाइक बरामद हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments