
आस्थावान करें निष्ठा से यज्ञ में सहयोग- यूगुल किशोर तिवारी
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के सुन्दरपुर में त्यागी बाबा गौ सेवा संस्थान के सानिध्य में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं सत चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।यज्ञ का भव्य कलश यात्रा 28 मई दिन बुधवार को यज्ञाचार्य एवं अध्यक्ष युगूल किशोर तिवारी व सह संचालक आचार्य राजेश कुमार मिश्र की देख रेख निकलेगी।जिसका पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद भंडारा 5 जून को होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता युगुल किशोर तिवारी ने बताया कि लोककल्याण हेतु हो रहे महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ 28 मई बुधवार सुबह 7 बजे से सुंदरपुर महायज्ञ स्थल से बिंदही,रामपुर महुआबारी,मदीना बाजार होते हुए बग़ौचघाट खनुआ नदी घाट से कलश में जलभर कर वापस अहिरौली,केडी चौराहा,हरिमहुअवा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचेगा।
जहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश स्थापित होगा। कथावाचक विष्णु देवाचार्य महाराज अयोध्यधाम एवं दीप्ति श्री जी श्रीधाम वृन्दावन होंगे।वही क्रमशः वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा बाके बिहारी रासलीला एवं रामलीला का मंचन किया जाएगा।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस