Wednesday, February 18, 2026
Homeमहाराष्ट्रभाजपा हॉकर्स यूनिट मुंबई द्वारा सराहनिय कार्य

भाजपा हॉकर्स यूनिट मुंबई द्वारा सराहनिय कार्य

मुंबई के भारी बारिश में किया सेवा कार्य ,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा हॉकर्स यूनिट मुंबई के अध्यक्ष और पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी के नेतृत्व में, पूरी हॉकर्स यूनिट की टीम ने मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच नागरिकों की मदद के लिए दादर और उपनगरीय स्टेशनों पर सेवा कार्य किया।बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के कारण परेशान नागरिकों को टेम्पो , प्राइवेट गाड़ियां,टैक्सी और रिक्शा में बैठाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। साथ ही, भोजन और छाता वितरण भी किया गया, जिससे हजारों लोगों ने लाभ उठाया। इस सेवा कार्य में मुंबई भाजपा हॉकर्स यूनिट के मुख्य संघटक विवेक भाटकर,, सामाजिक संस्था फ्लोरा फाउंडेशन “एनजीओ के अध्यक्ष :अरुण सबनीस, भाजपा हॉकर्स यूनिट के पद अधिकारी महेश सुर्वे, प्रदीप पानसंदे,संतोष पायगूने सहित अनेक समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments