Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाने पर समाधान दिवस का आयोजन

थाने पर समाधान दिवस का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को स्थानीय थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कुल 8 मामले अधिकारियों के समक्ष रखें गए जिसमें दो पुलिस के मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
बरहज थाने पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व के 3 एवं पुलिस के 5 मामले अधिकारियों के सामने पीड़ितों द्वारा प्रस्तुत किया गया। ततपरता के साथ पुलिस के दो मामलो का मौके पर ही निस्तारण किया गया,शेष मामलो के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, राजस्व निरीक्षक रामजी, सुनील कुमार, गोविंद, समीम अंसारी, शाहनवाज आलम के साथ अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments