Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी ग्रुप के युवा निदेशक भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के जन्मदिन संस्थान के विभिन्न परिसरों में पौधरोपण कर मनाया गया।
पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रभासेवा समिति की सचिव प्रबन्ध पुष्पा चतुर्वेदी और अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दिन-ब-दिन दूषित हो रहे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे हमें मुफ्त में आक्सीजन देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
उन्होंने सभी का आह्वान किया कि जन्म दिवस और सालगिराह व अन्य विशेष अवसरों पर पेड़ – पौधे लगाकर मनाना चाहिए।
ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी प्रभाग्रुप डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी के जन्मदिवस पर रक्तदान, वृद्धों व बच्चों के कल्याणार्थ अनेक कार्य किए जाते रहते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य समन्वयक विजय कुमार राय, वित्ताधिकारी रविप्रताप सिंह, व्यवस्थापक राजेश पाण्डेय, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, अनूप विश्वकर्मा, डॉ. केएम त्रिपाठी, डॉ रमेश कुमार, डॉ मीना सिंह, नेहा राय, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments