Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रेवती कस्बे के वार्ड तीन निवासी,रेवती थाने पर कार्यरत होमगार्ड 50 वर्षीय श्रीभगवान पटेल की शनिवार के दिन रेवती रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूरब कुआपीपर गेट के पास पाटलिपुत्र ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी।
बताया जाता है कि सुबह तक 9 बजे तक रेवती थाने पर ड्यूटी किए थे।फिर किसी काम से कुआपीपर गांव की तरफ जा रहे थे।इसी बीच ट्रैक पार करते समय बलिया से छपरा की तरफ जा रही पाटलिपुत्र ट्रेन के चपेट में आ गए।इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई प्रभाकर शुक्ल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।उधर इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।पत्नी मानती और बेटे दीपक,धनु,रोहित गमगीन बदहवास हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments