गोविन्द मौर्य/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के आदेश के क्रम में PAR (PUBLIC APPROVAL RATING) के अंतर्गत जोन के समस्त जनपदों के माह सितंबर 2022 की कार्यप्रणाली के संबंध में दिनांक 01.10.2022 से 07.10.2022 तक ट्विटर पोल तथा डायरेक्ट पोल के माध्यम से वोटिंग करते हुए तथा FIR/NCR के वादियों, आईजीआरएस, पासपोर्ट तथा चरित्र सत्यापन के आवेदकों से कॉल के जरिए जनता से राय ली गई। जिसके आधार पर जनपद देवरिया के पुलिस की कार्यप्रणाली को 61.80% लोगों द्वारा अति उत्तम बताया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीयों व थाना प्रभारियों को अपने कार्यशैली को और बेहतर करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.