ट्रकों में चोरी करने वाले गैंग के 5 गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गीडा थाना क्षेत्र में ट्रकों से हो चोरी की घटनाओं को देखते हुए, पुलिस ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी,जिसमें पुलिस के हाथ सफलता लगी और स्थानीय पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो चलती ट्रकों और रास्ते में खड़े ट्रकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि चलते ट्रकों व पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काटकर सामान चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास किया जा रहा उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि गीड़ा एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां तमाम फैक्ट्रियां संचालित होती है।अन्य राज्यों से रोज ट्रकों से माल यहा पर आता है इसके अलावा गीड़ा की तमाम फैक्ट्रीयो से ट्रक द्वारा रोज माल शहर के अनेक जगहों पर भेजा जाता है, लेकिन इन ट्रकों को निशाना बनाकर एक गैंग लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिसकी शिकायत गीडा थाने पर हो रही थी।क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए,इस पर अंकुश लगाने के साथ ही इन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस लगी हुई थी,जिसमें पुलिस के हाथ सफलता लगी और पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए हुए ट्रकों के टायर,17900 रुपए नगद,घटना में इस्तेमाल चार पहिया और दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago