जिले की 39 साधन सहकारी समितियों का होगा कायाकल्प – जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जिले की 39 साधन सहकारी समितियों का कायाकल्प किया जाएगा। इसका इस्टीमेट तैयार करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि, इसके बाद अन्य 77 साधन सहकारी समितियों का कायाकल्प कराया जाएगा। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया है कि संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित करके कार्य पूर्ण कराएं।
उन्होंने मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए पर्यावरण वैज्ञानिक के सलाह मशवरा से कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके लिए डॉक्टर वेंकटेश दत्ता का सहयोग लिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व में गोमती एवं घाघरा नदी के बारे में अपनी अध्ययन रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कार्य योजना तैयार करने के पूर्व पर्यावरण वैज्ञानिक जिले में आकर मनोरमा नदी का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके कार्य योजना तैयार कराएंगे।
जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए, शासन द्वारा चयनित बहादुरपुर ब्लॉक में गांव-गांव में 50-50 किसानों का कलस्टर तैयार करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कृषि के अलावा उद्यान, पशुपालन, रेशम, गन्ना, एवं अन्य विभागों द्वारा भी किसानों का चयन करके प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण टीम में एक कृषि वैज्ञानिक तथा एक प्रगतिशील किसान को शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बहादुरपुर ब्लॉक कुआनो एवं मनोरमा नदी के बीच स्थित है, इसलिए गांव के चयन में नदियों के किनारे के गांव को प्राथमिकता दी गई है। उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि 21 कलस्टर में 1810 किसानों का चयन किया गया है।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री पारंपरिक खेती योजना के अंतर्गत परसरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया एवं कुदरहॉ ब्लॉक के नदी के किनारे गांव का चयन करने का निर्देश दिया है। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सीवीओ डॉक्टर अश्वनी तिवारी, उद्यान अधिकारी राजेश दुबे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह, गन्ना अधिकारी मंजू सिंह उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

4 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

7 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

7 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

7 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

7 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

8 hours ago