मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 163 मरीजों का हुआ इलाज

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 163 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसार पीठापत्ति में 22, देवकली में 34, कठौड़ा में 32, नवानगर में 22 तथा बघुड़ी में 48 मरीजों का इलाज किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग से डॉ. अनिल सिंह, एस.एन. सिंह, वी.के. राय, आरबीएसके से नदीम तथा एलोपैथी विभाग से डॉ. रामकिशन उपस्थित रहे। हालाँकि मेले के दौरान देखा गया कि कई स्थानों पर सभी विभागों के चिकित्सक एक साथ मौजूद नहीं थे। कहीं केवल फार्मासिस्ट के सहारे होम्योपैथी के कर्मी मरीजों का इलाज करते नजर आए।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इस अभियान के माध्यम से आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी तीनों पद्धतियों के चिकित्सक एक ही मंच पर आकर मरीजों को बेहतर परामर्श और इलाज उपलब्ध कराते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago