महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज के तत्वाधान में जनपद स्तरीय जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन स्थानीय निचलौल बाजार के राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली के मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया संघ के चयन समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार राय एवं टीम कोच कमलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। चयनित टीम उ.प्र. एथलेटिक्स संघ के द्वारा आयोजित स्टेट यूथ एथलेटिक्स मीट में आगामी 01 व 02 मार्च को लखनऊ में आयोजित हो रहे स्टेट यूथ एथलेटिक्स मीट में प्रतिभाग करेंगी। संघ के चयन समिति अध्यक्ष ने बताया कि चयनित टीम में कुल 12 एथलीटों का चयन हुआ है। 10 एथलीट प्रतीक्षा सूची में हैं। विभिन्न इवेंट्स में चयनित खिलाड़ियों में सूरज यादव,अभिषेक राय,विशाल रौनियार, हरिकेश भारती,पवन, कृष्ण गौड़,रेखा यादव, राधा यादव,उजाला, प्रिया,गुड़िया व अंजली शामिल हैं।
बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…
राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…