एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से खंड विकास अधिकारी, विकास खंड बनकटा, देवरिया के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है तथा जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, वे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें भाग लेने या चयन के उपरांत किसी भी प्रकार की धनराशि का भुगतान नहीं किया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता अथवा यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

7 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

12 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

12 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

12 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

12 hours ago