चेंबूर में राष्ट्र संत गाडगेबाबा जयंती पर आरपीआई का भव्य रक्तदान शिविर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्र संत गाडगेबाबा जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से चेंबूर आशिष तालाब के पास पार्टी कार्यालय में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय और लोकप्रिय विधायक सना मलिक भी मौजूद थी।
यह कार्यक्रम पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले के आदेश पर आयोजित किया गया था। रक्तदान शिविर में महाराष्ट्र अध्यक्ष – मुरलीधर गायकवाड़ , महाराष्ट्र उपाध्यक्ष – मांजापा गौड़ा , महाराष्ट्र प्रवक्ता – विजय क्षीरसागर , महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख – अजय ठोंम्बे, महाराष्ट्र सचिव श्रीमती सविता संजय लांडगे मुंबई प्रदेश अध्यक्ष संजय लांडगे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसके अलावा मुंबई के उपाध्यक्ष गौतम गायकवाड़, मुंबई के अध्यक्ष धनराज जोगदंडे भी मौजूद थे। शिविर का आयोजन मुंबई प्रदेश के युवा अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क नामदेव साबले ने किया था। इस कार्यक्रम में समस्त युवा कमेटी उपस्थित थी। कार्यक्रम में अणुशक्ति नगर तालुका सचिव वेंकटेश गोसाई, वार्ड अध्यक्ष 147 अक्षय तुपेरे, वार्ड अध्यक्ष 154 समर कनोजिया, वार्ड महासचिव – किरण गौड़ा, वार्ड 155 – आनंद खंडागले, सहित परिवार के सदस्य, मित्र और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम के बाद कुछ अन्य दलों के कार्यकर्ताओ ने पार्टी में प्रवेश किया । जबकि रवींद्र कसबे को मुंबई महासचिव के रूप में चुना गया था। इसके अलावा, जोगेश्वरी तालुका अध्यक्ष प्रकाश सकट को नियुक्त किया गया। इस रक्तदान शिविर में जाने माने वरिष्ठ समाजसेवक सुरेश विद्याग़र ने अपने जीवन में २५ वीं बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया।

Karan Pandey

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

4 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

5 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

5 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago