Thursday, October 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशडॉक्टर की लापरवाही से गई 11 लोगों की आंखों की रोशनी

डॉक्टर की लापरवाही से गई 11 लोगों की आंखों की रोशनी

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल अग्रवाल नेत्रालय के डॉक्टर की लापरवाही से 11 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। जिससे हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से न्याय की गुहार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अग्रवाल नेत्रालय में कुछ दिन पहले 11 लोगों ने आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई।

मरीजों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
पीड़ित मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद जब उन्होंने अपनी बिगड़ती हालत को डॉक्टर ने नजरअंदाज कर दिया और अपने हाल पर छोड़ दिया। जिससे विवश पीड़ित मरीजों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments