Categories: Uncategorized

दो माह बाद बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी ट्रिपिंग से राहत

मालदह उपकेंद्र को सिकंदरपुर तहसील से जोड़ा जाएगा, बेल्थरारोड को कर्रमोता 132/133 के वी ए से

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मालदह क्षेत्र के 7300 शो बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। लगातार हो रही ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिजली विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मालदह स्थित विद्युत उपकेंद्र को सिकंदरपुर तहसील से जोड़ने का काम जारी है। एसडीओ अजय कुमार सरोज ने बताया कि यह कार्य अगले दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी और बार-बार आने वाली दिक्कतों से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नई लाइन कनेक्शन और तकनीकी बदलावों से पावर सप्लाई की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बेल्थरा रोड क्षेत्र में भी सुधार की योजना में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए इसे कर्रमोता लाइन से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। कार्य पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में वोल्टेज ड्रॉप और लोड शेडिंग की समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि नई लाइन कनेक्शन से बिजली का लोड संतुलित होगा और उपभोक्ताओं को स्थिर बिजली मिलेगी। इस सुधार से स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने दी जानकारी एसडीओ ने बताया कि विभागीय टीम तेजी से काम कर रही है और यह योजना उपभोक्ताओं के हित में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि कार्य के दौरान अस्थायी बिजली बाधाओं को लेकर धैर्य बनाए रखें, क्योंकि यह स्थायी समाधान के लिए आवश्यक है।

Karan Pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

6 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

6 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago