रुद्रपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )स्थानीय थाना क्षेत्र के खोरमा कन्हौली गांव निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की मंगलवार को पटनवा पुल थाना रामपुर के पास बने घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करन प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह पैदल चलकर नहाने के लिए घाट की ओर गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करन प्रसाद मंगलवार की सुबह अकेले पटनवा पुल के पास स्थित सार्वजनिक घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया और तुरंत बचाव का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…