एनईपी की 5वीं वर्षगांठ पर मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित

65 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण, 16 को मिला प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को चिकित्सा विभाग संत कबीर नगर के सहयोग से विकास क्षेत्र खलीलाबाद स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 16 बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र की संस्तुति चिकित्सा बोर्ड द्वारा शिविर स्थल पर ही की गई, जबकि शेष बच्चों को विस्तृत जांच हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र स्थानीय स्तर पर ही जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमाण पत्र प्राप्त सभी दिव्यांग बालिकाओं को ₹2000 वार्षिक की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. सत्य प्रकाश राय (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. रामगोपाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. रमाशंकर सिंह (फिजिशियन), डॉ. सुशील कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट), डॉ. रजनीश बैद्यनाथ, जिला समन्वयक संघ की शिक्षा, स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, विश्वनाथ विश्वकर्मा तथा दुर्गेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा पीएम श्री विद्यालय ऊर्दहवा की छात्रा शिवन्या सोनी (कक्षा 2) को व्हीलचेयर तथा प्राथमिक विद्यालय सियारासांथा के छात्र लकी कुमार (कक्षा 6) को ट्राईसाइकिल वितरित की गई, जिससे वे सहजता से विद्यालय जाकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

11 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

13 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

14 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

14 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

14 hours ago