हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी
सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा )
सभी आस्था के प्रतीक हजरत हाशिम शाह चहारजर्ब के सालाना उर्सपाक के मौके पर नगर के मोहल्ला मुड़ियापुर स्थित उनके मज़ार शरीफ पर हजारों अकीदतमंदों हाज़िरी दी।चादरपोशी की फातेहा पढ़ी और मुल्क के साथ ही स्वयं व समाज के उन्नति की दुआ मांगी।हाजिरी देने वालों में पुरुषों से कम महिला जायरीनों की संख्या कम नहीं थी।उर्स के दौरान हो रही रिमझिम बारिश भी अकीदतमंदों के हौसले को डिगा नहीं पाई और उनका जोश बारिश के जोर पर भारी पड़ा। उर्स का आगाज़ सुबह 10 बजे ‘कुल’ के बाद हुआ।ततपश्चात ज़ायरीन का मज़ार शरीफ पर हाज़िरी दे फातेहा पढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह पूरी रात तक चलता रहा।इस दौरान नातखां और शायरों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे कलाम उर्स में एक अजीब समा बांधता रहा। उर्स के पाक मौके पर जहां कमेटी की तरफ से ज़ायरीन के सुविधार्थ रोशनी पानी व शेड की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।वहीं शांतिव्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन द्वारा पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई थी
