ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बगवार गांव के पास नहर पर शनिवार को प्रातःकाल 9:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र चक तोहफापुर गांव निवासी अली अहमद पुत्र अफान बाइक पर बैठ कर बिलरियागंज बाजार जा रहा था, जैसे ही वह भगवार नहर पर पहुंचा है रास्ता खराब होने के कारण बाइक स्लो हो गई इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही है ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बायिक को धक्का मार दिया, जिससे अली अहमद की मौके पर ही मौत हो गई । और बाइक चला रहा चालक बुरी तरह से घायल होगया।सूचना पाकर मौके पर बिलरियागंज पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, और घायल बाइक चालक को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती करा दिया।इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई समसाद पुत्र उस्मान ने लिखित तहरीर देकर बिलरियागंज थाना की पुलिस से कार्यवाही की मांग की है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

3 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

8 hours ago