पुलिस ने बरामद देशी व कच्ची शराब लगभग 4000 लीटर नष्ट किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)बीते दिनों जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा थाना वर्ष 2017 से 2022 तक कुल 219 मुकदमो में 4000 लीटर बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया।

आदेश का अनुपालन करते हुए 26 अगस्त 2023 को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह , तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, व उप निरीक्षक सुर्यभान यादव, उप निरिक्षक विनोद कुमार, हेड मोहर्रिर सुरेन्द्रनाथ राय मय टीम व चेयरमैन कप्तानगंज प्रतिनिधि विजय खेतान व पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज राधेश्याम पासवान की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जे0सी0बी0 के माध्यम से कुल 219 मुकदमे में कुल 4000 लीटर अवैध शराब (देशी,कच्ची इत्यादि) को गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल माल 219 मुकदमा तथा 4000 लीटर शराब कुल कीमत लगभग 02.5 लाख रुपये बताई गई।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago