एंटी रोमियो टीम ने दी नारी सुरक्षा की जानकारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा
बाजार स्थित चोख राज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में एंटी रोमियो टीम द्वारा कॉलेज की छात्राओं व स्काउट गाइड को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए मिशन शक्ति जागरूकता कार्ड वितरित किया गया।
टीम प्रभारी सुभाष गिरी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश के सभी थानों में शक्ति मोबाइल का गठन किया गया है। इन अपराधो में संलिप्त पाए गए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा दोषी व परिवारजनों की काउंसलिंग की जाती है। उन्होंने छात्राओं में मिशन शक्ति का जागरूकता कार्ड बांटते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व 1090 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप को कोई असुविधा होती तो तुरंत नंबर डायल करे, नाम आपका गोपनीय रखा जाएगा, प्रधानाचार्य गजानंद मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कदम महिला सुरक्षा के प्रति कारगर साबित होगा। इस मौके पर कांस्टेबल हैदर अली, महिला आरक्षी आदित्य राय, निशा पांडेय, डीओ सी स्काउट राम नारायण, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहन यादव, उदय प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, परमानंद पांडेय, मनीष पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago