थाना परिसर में युवक ने ब्लेड से काटा गला, पुलिस के छुटे पसीने

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने थाना परिसर में ही ब्लेड से खुद का गला काट लिया। खून से लथपथ युवक के जमीन पर गिरते ही भगदड़ मच गई। युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक मद्धेशिया पुत्र लालचंद की सोमवार को उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग थाने में तहरीर दिए। शिकायत पर युवक को पूछ-ताछ के लिए लाया गया था। पूछ-ताछ के दौरान युवक ने मौजूद पुलिसकर्मियो के सामने ही अपना गला काट लिया। जिसके बाद आनन फानन में पुलिसकर्मियो ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हालत न सुधरता देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के पिता लालचंद ने बताया कि वह दवा कराने नेपाल चले गए थे। घर पहुँचने पर घटना के बारे में उनको पता चला। उन्होंने बताया कि घटना होने पर पुलिस उनके पत्नी व बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाने को कही। मुझे पता चलने पर मैं भी लड़के को देखने जा रहा हूँ।
वही इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग पुलिस के कार्यप्रणाली पर तरह तरह के सवाल खड़ा कर रहे है । इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि रूक्मणी ने अपने पति दीपक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके पति का अन्य लड़कियों से सम्बन्ध है जिसके कारण वे मुझको मारते-पीटते हैं और प्रताड़ित करते हैं। इसकी सूचना पुलिस ने उसके पति को दिया तो वह स्वयं थाने आया और घरेलू विवाद होने के कारण आपस में पति पत्नी बात कर रहे थे कि इसी बीच दीपक ने अपने जेब में रखें ब्लेट को निकालकर अपने गर्दन पर वार कर दिया । वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्पर्ता से ब्लेड को अपने कब्जे में लेकर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Home Guard Exam 2026: कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई भर्ती परीक्षा, 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स…

2 hours ago

Sonauli Border Smuggling: गुप्त चैंबर से 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद, पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और Sashastra…

2 hours ago

पतंग बनी काल: गोरखपुर में 14 साल के बच्चे के गले में आर-पार हुई सरिया

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय हर्ष के गले-सिर के आर-पार हुई…

4 hours ago

अमेरिका-ईरान युद्ध विराम 2026: क्या मध्य पूर्व में युद्ध की आहट तेज हो रही है?

हॉर्मुज़ संकट और अमेरिकी सैन्य तैनाती: वैश्विक शांति पर बड़ा खतरा तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर…

4 hours ago

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

20 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

20 hours ago