जनपद न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा मंगलवार को जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने सभी बंदियों के हाई सिक्योरिटी बैरक में जाकर उनसे बातचीत की तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की। उन्होंने पाकशाला में पक रहे भोजन का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि गुणवत्तायुक्त नाश्ता व भोजन दिया जाए। जेल अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
जनपद न्यायधीश ने बंदियों को बताया कि जिस किसी बंदी को अपने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध न हो या वह प्राइवेट अधिवक्ता रखने में असमर्थ हो, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाते हैं। इसके लिए जेल अथॉरिटी के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में देना होगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज सचिव महेंद्र कुमार सिंह,जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, गीता रानी, हरिकेश गौड़, चिकित्साधिकारी वरुणेश कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

6 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

6 hours ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

8 hours ago