डीएम और एसपी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का लिया जायजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में जाड़े के दृष्टिगत जरूरी इंतजाम का जायजा लिया।
दोनो अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों से भी बात कर अस्पताल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने इस दौरान आपातकालीन सेवा, ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ धर्मेंद्र गुप्ता से बात की और उन्हें जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि इमर्जेंसी में आने वाले मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराएं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी हाल में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ठंड के दृष्टिगत आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।
दोनो अधिकारियों ने कोठीभार थाना के सोनबरसा में ट्रैक्टर की चपेट आकर जान गंवाने वाली दो बच्चियों के परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना व्यक्त करते हुए, उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
सोनबरसा में एक सड़क दुर्घटना में संजीव चौधरी की दो पुत्रियों रचना (12 वर्ष) और महिमा (14 वर्ष) की बाजार से आते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।
निरीक्षण के दौरान सदर कोतवाल आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

6 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

6 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

6 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

6 hours ago