संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में स्थित झारखंडी मंदिर के पास के पोखरे में एक युवक का शव गुरुवार को उतराता हुआ मिला।
प्राप्त विवरण के अनुसार युवक की पहचान मेंहदावल के ककटही निवासी जयप्रकाश पांडेय (32) के रूप में हुई है। दो दिन पहले उसके परिजनों ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी। मेंहदावल के ककटही निवासी गंगा प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को दी तहरीर में कहा कि पुत्र जयप्रकाश पांडेय सुबह अपनी बाईक से घर से निकले काफी देर तक वापस न आने की सूचना दी। जिस पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक के तलाश में जुटी थी। बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र के झारखंडी मंदिर के पास पोखरे पर एक बाईक देखी गई। बाइक की पहचान जयप्रकाश पांडेय की होने के बाद बाइक को लोगों ने उनके घर पहुंचा दिया। परिजन भी जयप्रकाश की तलाक में जुटे थे। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को पोखरे में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस की दी।
पुलिस पहुंचने के साथ ही तलाश में जुटे परिजन भी वहां पहुंच गए। शव का शिनाख्त जयप्रकाश पांडेय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…