फसल डूबने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा )

मुंगराबादशाहपुर कस्बे के कटरा मोहल्ला स्थित कमासिन ड्रेन का नाला जाम होने से दूर दराज के गांवो में कई एकड़ धान की फसल डूब गई है।
गुस्साए गांवो के किसानों ने मोहल्ला कटरा में कमासिन ड्रेन नाले के पुलिया पर प्रदर्शन किया। गांव के किसानों ने बताया कि कमासिन नाले की सफाई हेड से टेल तक किया गया लेकिन नगर के मोहल्ला कटरा, गुड़हाई व नई बाजार के क्षेत्र छूट जाने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल बारिश के पानी से डूबी होने से बर्बाद होने के कगार पर है। नाले के जाम होने की वजह से नाले का गंदा पानी खेतो समेत गांवो और कही कही घरों में घुसने से किसानों और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव वाले बारिश के पानी से करका नंदौर, चकरा, राम चौकी, हंसराजपुर, भीखपुर व बेलहटी समेत दो दर्जन गांव उक्त समस्या से प्रभावित हैं।
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के सभासद आलोक कुमार गुप्त (पिंटू) के काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने कर रहे प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। सभासद श्री गुप्त ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अपने निजी खर्च से जेसीबी के द्वारा नाले में जमा मलबा निकलवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण जन अपने प्रदर्शन को समाप्त किए।
प्रदर्शनकारियों में प्रधान हीरामणि, घनश्याम बिंद, जोखई, राम शिरोमण, नानूराम बिंद, फूलचंद हरिकेश सिंह, राम सुमिरन, भोला, राम सूरत, धर्म, राम मोती गौतम, शमशेर व राजकुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago