बाढ़ के दौरान संचालित होने वाली सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक रसोई होगी सम्मानित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने तहसील कैसरगंज क्षेत्र का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। डीएम व एसपी ने विकास खण्ड कैसरगंज व तहसील मुख्यालय कैसरगंज में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई तथा रसोई में उपलब्ध खाद्य सामग्री तथा मैन पावर के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा भोजन को चख कर लंच पैकेट की गुणवत्ता को भी परखा। कैसरगंज तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक रसोई की व्यवस्था अच्छी पाये जाने पर नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा को नगद रूप से पुरस्कृत भी किया। डीएम व एसपी ने चुलम्भा जुड़ियाडीह बंधा कैसरगंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी गृहविहीन हुए लोगों को राहत किट का वितरण अवश्य किया जाय। राहत किट वितरण की जिम्मेदारी सम्बन्धित तहसीलदारों की होगी। यहां पर डीएम व एसपी ने गोड़हिया नम्बर 01 में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नाव से भेजे जा रहे लंच पैकेट के लोडिंग में श्रमदान किया तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को त्रिपाल का वितरण भी किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने बताया कि विगत एक सप्ताह में हुई अतिवृष्टि के कारण तहसील नानपारा, मोतीपुर, महसी व कैसरगंज के लगभग 187 गॉव बाढ़ से प्रभावित हुए है। डॉ. चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की मंशानुरूप जिले में राहत व बचाव कार्य संचालित किये जा रहे हैं। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि ऐसे परिवार जो बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं उन्हें पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाय तथा ऐसे परिवार जो स्वयं से भोजन तैयार कर सकते हैं उन्हें ड्राई राशन किट का वितरण किया जाय।
डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जैसे-जैसे पानी उतर रहा है कुछ समाजसेवी व अन्य संस्थाएं गांव में जाकर लोगों को भोजन के पैकेट इत्यादि का वितरण कर रही हैं। ऐसे स्थिति में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाती है कि कौन सी संस्था द्वारा कहॉ पर और कौन सी सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहीं-कहीं ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि लोगों द्वारा लंच पैकेट फेंक देने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल होती है।
डीएम डॉ. चन्द्र ने स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों तथा दानवीरों से अपील की है कि लंच पैकेट के रूप में खाद्य सामग्री का वितरण कदापि न करें। यदि किसी को किसी चीज़ का वितरण करना है कि तो ज़िला प्रशासन के संज्ञान में लाकर ही वितरण करें। डीएम ने संस्थाओं व दानवीरों से अपील की है कि ड्राई पैकेट के रूप में ही खाद्यान्न सामग्री का वितरण करें। डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री व शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान प्रमुख कैसरगंज संदीप कुमार सिंह, तहसीलदार कैसरगंज अमरकान्त वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज अजीत कुमार सिंह, समाजसेवी अरविन्द सिंह, प्रभात सिंह, कलीम व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

4 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

21 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

21 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

21 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

22 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

22 hours ago