संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर रात को फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कनैला गांव निवासी रनजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मंगल सिंह रोज की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे कमरे में उसकी दादी सो रही थी। दादी आधी रात के बाद किसी कार्यवश जगी तो देखा कि उनका पोता मंगल पंखे के हूंक से फन्दे के सहारे लटक रहा था इसको देखकर अवाक रह गई और हो हल्ला मचाने लगी। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में रह रहे युवक के चाचा सहित गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। मृत युवक मंगल कुछ माह पूर्व से अपने दादी के साथ अपने घर पर ही रह रहा था। इसके पूर्व वह मध्यप्रदेश के उज्जैन में अपने माता पिता व बहनों के साथ रह रहा था। उसके पिता उज्जैन में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन से पूरा परिवार गांव के लिए चल दिया। मृत युवक तीन बहन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। इस घटना के गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

8 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

12 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

12 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

13 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

13 hours ago