304 ने लगवाए सोलर प्लांट, नहीं लगा मीटर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

शहर में ‘पीएम सूर्व घर मुफ्त बिजली’ योजना के तहत 304 उपभोक्ता अपने यहां सोलर संयंत्र लगवा चुके हैं। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इनके यहां नेट मीटरिंग, स्मार्ट मीटर कॉन्फ़िगरेशन करने में हिला हवाली बरत रहे हैं। इसके कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि विभागीय कर्मचारी सोलर यूनिट के समायोजन किए बिना ही उपभोक्ताओं का बिजली बिल बना दे रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी धनप्रसाद ने अधीक्षण अभियंता (विद्युत) को पत्र भेजकर यथाशीघ्र सोलर संयंत्र से संतृप्त कनेक्शधारियों के यहां नेट मीटरिंग कार्य कराने तथा सोलर यूनिट का मीटर लगाने को कहा

नेडा के पीडी ने कर्मचारियों पर हीला-हवाली का लगाया आरोप

एसई को पत्र भेजकर सोलर पैनलों के मीटरिंग कराने को कहा

समायोजन कर बिजली बिल बनाने का निर्देश निर्गत किए जाने की मांग की है। एसई को भेजे पत्र में यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि शहर समेत जिले भर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली’ योजना के तहत इम्पैनल्ड (पैनलबद्ध) वेण्डरों के द्वारा सोलर पावर प्लांट संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। योजना के दिशा निर्देश के अनुसार संयंत्रों पर नेट मीटिरिंग और स्मार्ट मीटर

GC यूपी नेडा की ओर से किसी प्रकार का पत्र हमारे यहां नहीं आया है, आया है तो हमारे संज्ञान में नहीं है।’ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली’ सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। लाल सिंह, अधीक्षण अभियंता (विद्युत)

कॉन्फ़िगरेशन का कार्य सम्बन्धित विद्युत वितरण खण्ड द्वारा किया जाना है। नेडा की ओर से सोलरीकृत उपभोक्ताओं की सूची और जरूरी प्रपत्र विद्युत वितरण खंड को उपलब्ध करायी जा चुकी है।

बावजूद उपभोक्ताओं का नेट मीटरिंग कार्य समय से पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। यही नहीं जिन उपभोक्ताओं का नेट मीटरिंग कार्य पूर्ण हो गया है, उनका भी बिजली का बिल सोलर यूनिट के समायोजन किए बिना ही

बनाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है। साथ ही शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना का आम जन-मानस में गलत सन्देश जाने लगा है और वेंडरों को अपना काम करने में कठिनाई हो रही है। परियोजना अधिकारी नेअधीक्षण अभियंता से उपभोक्ताओं हित में नेट मीटरिंग का कार्य समय से पूर्ण करने और सोलर यूनिट का समायोजन कर बिजली बिल बनाने का निर्देश दिए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

1 hour ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

2 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

2 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

2 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

2 hours ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

2 hours ago