मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता


ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव मंगलवार को पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय मोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने देवरिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि सपा कार्यकर्ता अनुशासित होकर काम करें तो भाजपा की सरकार को हटाने में देर नहीं लगेगी।
शिवपाल यादव के मंच पर पहुंचते ही उनसे मिलने और अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गए। देखते ही देखते मंच पर काफी भीड़ हो गई और बैठने तक की जगह कम पड़ गई। स्थिति को देखते हुए शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।
मंच पर भीड़ से सांसदों को पीछे बैठना पड़ा

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने के कारण सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर और सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद को पीछे की कतार में जाकर बैठना पड़ा। बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा सांसदों की ओर कैमरा किए जाने के बाद मंच से उन्हें दोबारा ऊपर बुलाने की घोषणा की गई। हालांकि, मंच पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते व्यवस्था को लेकर असहज स्थिति बनी रही।
ओपी राजभर के बयान पर शिवपाल का पलटवार
मीडिया के सवाल पर शिवपाल यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सपा के पीडीए रथ को भगवा किए जाने को लेकर रामभक्तों पर गोली चलाने की बात कही थी।
शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि राजभर को अच्छे डॉक्टर की जरूरत हो तो वह डॉक्टर की सलाह भी दे सकते हैं।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान शिवपाल यादव के बयान और मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ दोनों ही चर्चा का विषय बने रहे। एक ओर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की, वहीं दूसरी ओर ओपी राजभर के बयान पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

42 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

13 hours ago