कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने लगीं; चार बचीं, तीन लापता
मनेर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गंगा घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पूजा की रस्म पूरी करने के बाद झुर-मुर नदी में प्रवाहित करने पहुंचीं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां गंगा में स्नान करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन लोग गंगा में बहकर लापता हो गए, जबकि स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
लापता लोगों की पहचान हल्दी छपरा सात आना गांव निवासी संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में गंगा घाट पर पहुंच गए और लापता लोगों की तलाश में जुट गए।
तेज बहाव में बिगड़ा संतुलन
बताया जा रहा है कि कर्मा-धर्मा पूजा के बाद सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां कास से तैयार झुर-मुर को गंगा में प्रवाहित करने हल्दी छपरा घाट पहुंची थीं। झुर-मुर प्रवाहित करने के बाद सभी गंगा में स्नान करने लगीं। इसी दौरान तेज धारा के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और सभी डूबने लगीं।
घटना के बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और नाविकों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चार लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीन लोग तेज बहाव में बह गए और उनका अभी तक पता नहीं चल सका है।
घाट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
हादसे की खबर मिलते ही लापता लोगों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण लगातार लापता तीनों लोगों की तलाश में जुटे हैं। नदी में तेज बहाव होने के कारण खोजबीन में कठिनाई आ रही है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस की निगरानी में लापता तीनों लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद हल्दी छपरा और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…
हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…