जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बरहज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

83 शिकायतो में 06 का हुआ निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बरहज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निपटाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मित्तल ने विशेष रूप से राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने, भूमि विवादों का त्वरित समाधान करने और सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश, पारिवारिक संपत्ति विवाद और अवैध कब्जे से जुड़ी होती हैं। यदि लेखपाल सक्रिय रहें तो इन शिकायतों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर शासन की मंशा के अनुरूप निपटाने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान दो पात्र लाभार्थियों, इंदू देवी झुझुनूवाल और मीना उपाध्याय को मौके पर ही राशन कार्ड (लाल कार्ड) प्रदान किए गए। वहीं, ज्ञांति की खतौनी में सुधार कर तत्काल राहत दी गई।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई की और अधिकारियों व थानाध्यक्षों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 83 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 38 राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, 7 विकास विभाग, 1 शिक्षा विभाग, 9 खाद्य एवं रसद विभाग और 10 अन्य विभागों से संबंधित थे। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 77 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देशों के साथ सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

32 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago