युवा अधिवक्ता संघ व जीवन लक्ष्य मानव सेवा संस्थान ने लगाई ठंडे जल की प्याऊ

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
युवा अधिवक्ता संघ के द्वारा जीवन लक्ष्य मानव सेवा संस्थान के साथ मिलकर सेंट जॉन चौराहे पर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से, शुक्रवार को निशुल्क ठंडे जल की प्याऊ लगाई गई।
निशुल्क ठंडे जल की प्याऊ का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल डॉ.शिवराम यादव व युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एवं राघव अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर राहगीरों के लिए ठंडे मिल्क रोज का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल के तहत कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस भीषण गर्मी में जल पिलाने से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के द्वारा लगाई गई निशुल्क जल सेवा सामाजिक क्षेत्र में अधिवक्ताओं की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है। समाज के सभी संपन्न व्यक्तियों एवं संस्थानों को गर्मी में अधिक से अधिक जल सेवा करनी चाहिए।
इसी क्रम में युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि यहाँ लोग सैकड़ों की संख्या में वाहन के इंतजार में पेड़ की छांव के नीचे खड़े रहते हैं। इस स्थान पर पर प्याऊ लगने से दिन भर में हजारों व्यक्ति भीषण गर्मी में शीतल जल प्राप्त कर सकेंगे, और प्रत्येक दिन 500 से 700 लीटर आरओ वाटर राहगीरों को 3 माह तक उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से शहर की वरिष्ठ समाजसेवी नीलू ठाकरे, साईं सेवा संस्थान के अध्यक्ष नितिन कोहली, राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के सुनील वर्मा, जितेंद्र वर्मा, पूरन चंद वर्मा, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुर्वेश, युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, सिकंदर सेहरा, धर्मेंद्र निषाद, अजय चौहान, आकाश शर्मा, बिट्टू जयसवाल, लक्ष्मण मेडतवाल, राष्ट्रीय खत्री बंधु महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित खत्री, वास्तु विशेषज्ञ उमेश आचार्य, सपा नेता विवेक यादव, गौरव धवन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव मनीष अग्रवाल एडवोकेट के द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

6 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

6 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

17 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

18 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

18 hours ago